छत्तीसगढ़

BJP का आरोप, सरकारी कर्मचारियों को दी गई यूथ कांग्रेस चुनाव की जिम्मेदारी

Nil dhankar
31 May 2022 1:25 PM IST
BJP का आरोप, सरकारी कर्मचारियों को दी गई यूथ कांग्रेस चुनाव की जिम्मेदारी
x

बिलासपुर। यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए युवाओं को सदस्य बनाने का काम उम्मीदवारों व समर्थकों के बजाय सरकारी कर्मचारी भी जुटे हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की समितियों के कर्मचारियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग,मितानीन,राशन दुकान संचालक,जिला पंचायत के कर्मचारी व रोजगार सहायकों को टारगेट देकर काम कराया जा रहा है। कौशिक ने सरकारी मिशनरी का दुस्र्पयोग करने का आरोप लगाया है।

यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव और सदस्यता अभियान में राहुल माडल की झलक दिखाई दे रही है। उम्मीदवार व समर्थकों को आनलाइन सदस्य बनाना है और आनलाइन ही मतदान की प्रक्रिया को पूरी करानी है। राज्य में कांग्र्रेस की सत्ता है। कांग्रेस की प्रमुख अनुषांगिक संगठन यूथ कांग्रेस के दिग्गज सत्ता का दुस्र्पयोग भी कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के अलावा बेलतरा के विधायक रजनीश सिंह ने यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव व सदस्यता अभियान में सत्ता का दुस्र्पयोग करने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की है। भाजपाई दिग्गजों का कहना है कि राज्य सरकार यूथ कांग्रेस की सदस्यता कराने के लिए शासकीय कर्मचारियों को डरा धमकाकर ऐसे काम करने हेतु मजबूर कर रही है। प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। कांग्रेस में पनप रही गुटीय राजनीति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुट विशेष के उम्मीदवारों को चुनाव जीताने के लिए सरकारी कर्मचारियों का दुस्र्पयोग किया जा रहा है।

Next Story