छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाली बुलडोजर रैली

Nil dhankar
21 April 2024 4:22 PM IST
छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाली बुलडोजर रैली
x
वीडियो

बिलासपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर रैली निकाली है। साथ ही चुनावी मंच में रामलला की तस्वीर लगाई गई है। इससे पहले कोरबा में सीएम योगी ने कहा, योगी ने कहा कि, प्रभु राम की धरती से संदेश लेकर उनके ननिहाल हम आए हैं। ये बताने आए हैं कि, अयोध्या में रामलला आ गए हैं। राम राज की स्थापना मोदीजी के नेतृत्व में होने जा रही है। इसके लिए मोदीजी को जिताना जरूरी है।

कांग्रेस ना सुरक्षा दे सकती है ना विकास की बड़ी परियोजना ला सकती है। इनका तो नक्सलवाद के साथ भी आंतरिक समझौता था। कैसे सांठगांठ करते थे ये किसी से छिपा नहीं है। जिन नौजवानों के हाथ में रोजगार होना चाहिए था उनके हाथ में कांग्रेस ने तमंचे थमा दिए। समाज को बांटने का काम कांग्रेस करती है।

एक तरफ फ्री में राशन, दूसरी तरफ कांग्रेस ने घोटाले पर घोटाला किया। शराब, कोयला यहां तक की गोबर में भी उन्होंने घोटाला कर दिया। कांग्रेस ने भगवान को भी नहीं छोड़ा महादेव एप के नाम पर भी घोटाला कर दिया।


Next Story