छत्तीसगढ़

धमतरी में भाजपाइयों ने फूंका अरविंद केजरीवाल का पुतला

Nilmani Pal
16 April 2023 3:13 PM IST
धमतरी में भाजपाइयों ने फूंका अरविंद केजरीवाल का पुतला
x

धमतरी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के द्वारा पीएम मोदी को भष्ट्राचारी कहने को लेकर भाजपा में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है, वही उसके इस बयान को लेकर धमतरी में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सीएम केजरीवाल का गांधी मैदान में पुतला दहन किया और उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपाईयों का कहना है कि सीएम केजरीवाल सबित करे की पीएम मोदी भष्ट्राचारी है। नहीं तो सार्वजनिक रूप से देश के लोगों से माफी की मांग की है। इसके साथ ही भाजपाईयों ने सीएम केजरीवाल से इस्तीफा की भी मांग की है, वही भाजपाईयों ने कहा कि अगर सीएम केजरीवाल माफी नही मांगेंगे तो आंदोलन जारी रहेगा।


Next Story