छत्तीसगढ़

बेलतरा हादसे में घायल बीजेपी कार्यकर्ता का इलाज दिल्ली में होगा, एयर एंबुलेंस से रेफर

Nil dhankar
8 July 2023 5:58 PM IST
बेलतरा हादसे में घायल बीजेपी कार्यकर्ता का इलाज दिल्ली में होगा, एयर एंबुलेंस से रेफर
x
छग

रायपुर। बिलासपुर में भीषण हादसे में घायल एक भाजपा कार्यकर्ता को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया है। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित अन्य नेता घायलों का हाल जानने के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचे। अब केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की पहल पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज कराया जाएगा।

पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने होने के लिए शुक्रवार को अंबिकापुर संभाग के भाजपा कार्यकर्ता बस में सवार होकर रायपुर जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे बस अभी रतनपुर क्षेत्र के बेलतरा के पास पहुंची थी। तभी सामने खड़े हाईवा को तेज रफ्तार बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में करीब दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। जिसमें से छह की हालत गंभीर बताई गई। घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के वक्त बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे।


Next Story