छत्तीसगढ़

रायपुर में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत, खुद पर पेट्रोल डालकर लगा ली थी आग

Nilmani Pal
22 Nov 2021 11:57 AM IST
रायपुर में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत, खुद पर पेट्रोल डालकर लगा ली थी आग
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में आगजनी की वजह से गंभीर हुए बीजेपी कार्यकर्ता और प्रापर्टी एजेंट अभिषेक राय की उपचार के दौरान मौत हो गई. घायल युवक का बीते चार दिनों से डीकेएस अस्पताल में इलाज चल रहा था. बता दें कि 18 नवंबर की रात को आपसी विवाद में भाजपा कार्यकर्ता और प्रापर्टी डीजल अभिषेक राय ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी.

आगजनी में 30 प्रतिशत झुलसे अभिषेक को उपचार के लिए डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. विधानसभा थाना सीएसपी उदयन बेहरा ने बताया कि अभिषेक राय ने 18 नवंबर की रात को आपसी विवाद में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी. डॉक्टरों ने इलाज के दौरान युवक को मौत की जानकारी दी है.


Next Story