
रायपुर। रायपुर जिला पंचायत को अब आखिरकार नया अध्यक्ष मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी समर्थित नवीन अग्रवाल जिला पंचायत अध्य़क्ष चुने गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के वतन चंद्राकर को दो वोटों से मात दी है। बता दें कि जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित था। यहां भाजपा और कांग्रेस ने 8-8 सदस्यों के समर्थन का दावा किया था। अध्यक्ष का चुनाव 5 और फिर 12 मार्च को टालकर 20 मार्च को रखा गया था।
1 . संदीप यदु
2. हरिशंकर निषाद
3. सविता चंद्राकर
4. सरोज चंद्रवंशी
5. अग्रवाल नवीन कुमार
6. शैल महेंद्र कुमार साहू
7. स्वाति वर्मा
8. पूजा लोकमणि कोशले
9. अन्नु तारक
10. चंद्रकला रामचंद्र ध्रुव
11. यशवंत धनेंद्र साहू
12. भीनु सुजीत घिदौड़े
13. कविता हेमंत कश्यप
14. वतन अंगनाथ चन्द्राकर
15. तारिणी दीपक चंद्राकर
16. गुरु सौरभ साहेब





