भारत
नारी शक्ति वंदन बिल पास न होने पर भाजपा महिला -युवा मोर्चा का प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को भी घेरा
Shantanu Roy
22 April 2026 11:05 PM IST

x
बड़ी खबर
Hamirpur. हमीरपुर। संसद में नारी शक्ति वंदन बिल के पास न होने पर खफा जिला हमीरपुर महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर के गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ रोष प्रदर्शन और नारेबाजी की। हाथों में कांग्रेस विरोधी बैनर लेकर पहुंची महिलाओं ने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने के आरोप भी लगाए। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर जमकर निशाना साधा, तो वहीं प्रदेश सरकार पर भी महिलाओं के साथ वादा खिलाफी करने के आरोप लगाए। महिला मोर्चा जिला हमीरपुर शहरी इकाई अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन बिल को संसद में पास करवाने के लिए विशेष सत्र बुलाया, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने दोहरी मानसिकता दिखाते हुए इस बिल को पास नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहती और केवल अपनी पार्टी में परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में इसको लेकर गहरा रोष है और उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इस विधायक को पास करवाकर महिलाओं को दिया अपना वादा पूरा करेंगे। महिला मोर्चा सुजानपुर मंडल अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिला हितैषी रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन बिल लाकर महिलाओं को आगे बढऩे का मौका प्रदान करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस ने इस बिल को पास नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि संसद में कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोकहित के मुद्दों का विरोध किया है चाहे वह नारी शक्ति वंदन बिल हो या धारा 370 हटाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे हों। उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी भी करार दिया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





