छत्तीसगढ़

भाजपा ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Shantanu Roy
25 Jan 2023 3:17 PM GMT
भाजपा ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
x
छग
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने देश के 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाओं के साथ वसंत पंचमी पर्व की बधाई दी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा देश और प्रदेश अमृत काल मना रहा है। आज सशक्त, समर्थ, आत्मनिर्भर भारत भारतीय गणतंत्र की पताका सम्पूर्ण विश्व में फहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत गणराज्य विश्व की महाशक्ति बनकर उभरा है।
सारी दुनिया भारत की ओर आशा के साथ देख रही है। 130 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ा है। भारतीय गणतंत्र अपने सदउद्देष्यों के शिखर पर है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि सभी प्रदेश वासियों के साथ भाजपा की शुभकामनाएं हैं कि भारतीय गणतंत्र की निरंतर मजबूती के इतिहास में छत्तीसगढ़ का योगदान सुनहरे अक्षरों में अंकित हो। उन्होंने कहा कि तंत्र को जन गण मन के अनुरूप ढालने का जो अभियान प्रधानमंत्री मोदी जी ने आरंभ किया है, पूर्ण विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की जनता उसमें सम्पूर्ण योगदान देगी।
Next Story