छत्तीसगढ़

पिपरिया और पुसौर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर बीजेपी की हुई जीत

Nil dhankar
15 Feb 2025 10:55 AM IST
पिपरिया और पुसौर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर बीजेपी की हुई जीत
x

रायपुर। पिपरिया और पुसौर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर बीजेपी की जीत हुई। बधाई देते हुए मंत्री ओपी चौधरी और विजय शर्मा ने x में पोस्ट कर लिखा, रायगढ़ के पुसौर नगर पंचायत में भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी मानी मोहित सतपथी जी एवं सभी 10 विजयी पार्षदों को बधाई। रायगढ़ विधानसभा के पुसौर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 61 प्रतिशत वोट के साथ भाजपा की भारी जीत।

कबीरधाम के पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी घुरूवाराम साहू को नगर पंचायत चुनाव में विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में पिपरिया क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

छत्तीसगढ़ के 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

CM के क्षेत्र कुनकुरी में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। 10 निगमों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है।

Next Story