छत्तीसगढ़

खरसिया नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत, 15 भाजपा पार्षद भी जीते

Nil dhankar
15 Feb 2025 10:01 AM IST
खरसिया नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत, 15 भाजपा पार्षद भी जीते
x

रायगढ़। खरसिया नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा को शानदार जीत मिली है। वहीं 18 में से 15 भाजपा पार्षद भी जीत गए है। मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई दी। बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मेयर-पार्षद चुनाव की काउंटिंग चल रही है। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। 10 निगमों में 9 में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है।

कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधायक हैं।

बता दें कि 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायत में 11 फरवरी को वोटिंग हुई है। वहीं एक नगर पंचायत बसना में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, इन निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 44 लाख 75 हजार 703 है। सभी जिलों से मिले आंकड़ों के मुताबिक राज्य में औसत मतदान कुल 72.48% रहा।


Next Story