छत्तीसगढ़

भखारा नगर पंचायत में बीजेपी की जीत, चुनावी मैदान में थी ज्योति जैन

Nil dhankar
15 Feb 2025 10:10 AM IST
भखारा नगर पंचायत में बीजेपी की जीत, चुनावी मैदान में थी ज्योति जैन
x

धमतरी। भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई है। भाजपा की ज्योति जैन ने जीत दर्ज की है। वहीं रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे आगे चल रही हैं। उन्होंने पहले ही अपनी जीत का दावा किया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मेयर-पार्षद चुनाव की काउंटिंग चल रही है। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। 10 निगमों में 9 में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है।

कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधायक हैं।

Next Story