छत्तीसगढ़

रायपुर में 60 वार्ड में बीजेपी की जीत

Nilmani Pal
15 Feb 2025 1:28 PM IST
रायपुर में 60 वार्ड में बीजेपी की जीत
x

रायपुर। रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे को अब तक 2 लाख से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे से वे 1 लाख से ज्यादा वोट से आगे चल रही हैं। इसके अलावा, 6 वार्डों में बीजेपी के प्रत्याशी वहीं एक वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हो चुकी है।

पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी आकाश तिवारी 1200 वोट से जीत गए हैं। इससे पहले वे MIC के सदस्य भी थे, लेकिन कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के कारण निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे।

बीजेपी 60, कांग्रेस 7 तथा निर्दलीय 3 सीट पर आगे

बीजेपी की जीत के कारण

1. विष्णु के नेतृत्व पर जनता ने जताया भरोसा

2. विष्णु के सुशासन और ठोस निर्णयों ने जीता जनता का विश्वास

3. मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता से सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त की

4. बीजेपी ने स्थानीय निकायों में दिए बेहतर प्रत्याशी

5. कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी ने राह की आसान

Next Story