छत्तीसगढ़

भिलाई में आज बीजेपी निकालेंगी आक्रोश रैली

Nilmani Pal
18 July 2023 4:26 AM GMT
भिलाई में आज बीजेपी निकालेंगी आक्रोश रैली
x

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी आज भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के आवास का घेराव करेंगे। इस घेराव को लेकर भाजपा ने पूरी तैयारी कर रखी है। आज दोपहर 1 बजे बेरोजगार चौक से भाजपा कार्यकर्ता आक्रोश रैली निकालेंगे। इस रैली में भाजपा की कद्दावर नेत्री और पूर्व मंत्री लता उसेंडी शामिल होंगी।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में होने जा रहे भिलाई विधानसभा विधायक कार्यालय घेराव, सेक्टर 5 के संदर्भ में युवा मोर्चा जिला भिलाई की बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई। वहीं इस बैठक में जिला पदाधिकारीयों सहित मंडल अध्यक्ष व महामंत्रीगण उपस्थित रहे।

इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित मिश्रा ने किया। बैठक में अतिथि के रूप में जिला प्रभारी मोरद्वज साहू रहे, संचालन जिला महामंत्री विशालदीप नायर ने किया व आभार प्रदर्शन रितेश सिंह ठाकुर ने किया।


Next Story