छत्तीसगढ़

महतारी वंदन यात्रा निकालेगी बीजेपी, सीएम विष्णुदेव साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Nil dhankar
5 May 2024 10:12 AM IST
महतारी वंदन यात्रा निकालेगी बीजेपी, सीएम विष्णुदेव साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सत्ता में आते ही सबसे पहले महतारियों से किया वादा पूरा किया है। जी हां साय सरकार ने बिना देरी किए महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1—1 हजार रुपए ट्रांसफर किए। साय सरकार की ये योजना आज के समय में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को सबल बनाने वाली योजना साबित हो रही है। बता दें कि हाल ही में सरकार ने 70 लाख 12 हजार से ज्यादा महिलाओं के खातों में 655 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की है। वहीं, अब खबर आ रही है कि चुनावी शोरगुल थमने से पहले प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर महतारी वंदन यात्रा निकाला जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीट में महतारी वंदन यात्रा निकालने वाली है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा के माध्यम से महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं भाजपा के पक्ष में वोट करने अपील करेंगी। यानि भाजपा के ‘इस बार 400 पार’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए महिलाएं सामने आ रहीं हैं। बता दें कि साय सरकार हर महीने के पहले हफ्ते में प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर करती है।


Next Story