छत्तीसगढ़

बीजेपी आज मेयर पद के दावेदारों को लेकर करेगी अहम बैठक

Nil dhankar
20 Jan 2025 9:03 AM IST
बीजेपी आज मेयर पद के दावेदारों को लेकर करेगी अहम बैठक
x

रायपुर। नगरीय निकाय प्रत्याशी चयन के लिए रायपुर के संभागीय समिति की आज दोपहर बाद पहली बैठक होगी। इस बैठक में वार्ड से लेकर मेयर के दावेदारों पर चर्चा हो सकती है। हालांकि पार्टी ने सभी मंडलों को 22, और 23 तारीख को बैठक कर दावेदारों का पैनल जिलों को भेजने के लिए कहा है।

ताकि 26 जनवरी के पहले वार्ड प्रत्याशियों की एक सूची जारी हो सकती है। बताया गया कि रायपुर के संभागीय समिति की संयोजक महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी है। इसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल, और संभाग के पार्टी विधायक, जिला अध्यक्ष व महामंत्री सदस्य हैं।

संभागीय समिति 27 तारीख तक मेयर के दावेदारों के तीन नाम का पैनल तैयार कर प्रदेश की चुनाव समिति को भेजेगी। यह बैठक शाम साढ़े चार बजे होगी। बैठक में चुनाव प्रचार की रणनीति पर भी चर्चा होगी।


Next Story