छत्तीसगढ़

25 जून को BJP मनाएगा काला दिवस

Shantanu Roy
23 Jun 2024 5:21 PM GMT
25 जून को BJP मनाएगा काला दिवस
x
छग
Raipur. रायपुर। इमरजेंसी के दौरान हुई घटनाओं की सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाने भाजपा 25 जून को काला दिवस मनाएगी. यह आयोजन प्रदेश के हर जिलों में होगा . राजधानी रायपुर में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिरकत करेंगे. बस्तर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायगढ़ में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य वक्ता होंगे. मंत्री और विधायक जिलास्तरीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. बता दें कि देश में इमरजेंसी 1975 से 1977 तक 21 माह के लिए लगाई गई थी. भाजपा उस दौरान हुई घटनाओं को आम जनता तक पहुंचाएंगी।
Next Story