
x
छग
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12 और 13 मई को आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।
पहले दिन 12 मई को रायपुर स्थित ठाकरे परिसर में शाम 6 बजे कोर कमेटी की बैठक आयोजित होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से लौटने के बाद होगी। इसके बाद शाम 7:30 बजे से प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू होगी। दूसरे दिन 13 मई को सुबह 10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की मुख्य बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तय की जाएगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद रहेंगे।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए दिशा-निर्देश देगा।
Next Story





