छत्तीसगढ़

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव ने किया बस्तरिया नृत्य, वीडियो वायरल

Nilmani Pal
20 April 2024 3:23 AM GMT
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष  किरण सिंहदेव ने किया बस्तरिया नृत्य, वीडियो वायरल
x

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नेता अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के कई नेता अपने हरफनमौला अंदाज में रहते हैं। कभी लोगों से बात करते तो कभी कुछ अलग करते इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। लोगों को नेताओं का ये अंदाज काफी ज्यादा पसंद भी आता है। बस्तर क्षेत्र के नेता पारंपरिक नृत्य भी बखूबी करते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो में भाजपा के दिग्गज नेता ने ग्रामीणों के साथ जमकर डांस किया है।

दरअसल, हम बात कर रहे छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंहदेव की। भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा अध्यक्ष ग्रामीणों के साथ पारंपरिक बस्तर नृत्य करते हुए नजर आ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष का ये अंदाज ग्रामीणों को काफी पसंद आया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


Next Story