छत्तीसगढ़

भाजपा नेता सीएम साय से मिले, कांग्रेस सरकार में हुए पत्रकारों के साथ अन्याय की जांच की मांग

jantaserishta.com
7 March 2024 1:15 PM IST
भाजपा नेता सीएम साय से मिले, कांग्रेस सरकार में हुए पत्रकारों के साथ अन्याय की जांच की मांग
x
रायपुर: भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर कांग्रेस के शासनकाल में हुए पत्रकारों के साथ अन्याय की जांच करने हेतु पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन काल में पिछले 5 वर्ष अभिव्यक्ति की आजादी की दृष्टि से भयावह रहे हैं। पत्रकारों की प्रताड़ना, महज समाचार प्रसारित/प्रकाशित करने में कारण उन पर लगाये जाते झूठे मुकदमों आदि ने नागरिक के मौलिक अधिकार पर गंभीर कुठाराघात किया। अनेक ऐसे पत्रकार हैं जो नाहक मुकदमों आदि का सामना कर रहे हैं। अनेक के साथ अन्य तरह से उनके सम्मान को ठेस पहुँचाया गया है। कई ऐसे लोगों के साथ मारपीट हुई, बेवजह उन्हें जेल भेजा गया। हर तरह से पत्रकारों की आवाज दबाने दमनकारी रवैया अपनाया गया। कथित पत्रकार सुरक्षा कानून की धज्जियां उड़ायी गयी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story