छत्तीसगढ़

बीजेपी ने शेयर किया विकास उपाध्याय का कार्टून, बताया वसूली गिरोह का मुखिया

Nil dhankar
4 April 2024 10:08 AM IST
बीजेपी ने शेयर किया विकास उपाध्याय का कार्टून, बताया वसूली गिरोह का मुखिया
x

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी हैं। इस बीच आज रायपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय का कार्टून बीजेपी ने शेयर किया है। ट्विटर पोस्ट में लिखा, रायपुर की जनता हो जाओ सावधान, हफ्ता वसूली गिरोह की नज़र आप पर है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी जीत के लिए ऐड़ी चोटी का बल लगा रहे है। राजनीतिक गलियारों में भी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। साथ ही पार्टियों में भी दल-बदल का सिलसिला लगातार जारी है।


Next Story