छत्तीसगढ़

भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारियों की सूची जारी

SHIDDHANT
10 May 2026 11:25 PM IST
भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारियों की सूची जारी
x
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारियों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में विभिन्न जिलों और नगर पंचायतों के लिए वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव को नगर पंचायत बम्हनीडीह (जिला सक्ती) का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह को सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की अध्यक्ष नीलू शर्मा को नगर पंचायत पलारी (जिला बालोद) का प्रभारी बनाया गया है। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता को नगर पंचायत सहसपुर लोहारा (जिला कबीरधाम) का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पार्टी संगठन का मानना है कि अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी देने से चुनावी तैयारियों को मजबूती मिलेगी और जमीनी स्तर पर समन्वय बेहतर होगा। भाजपा ने सभी प्रभारियों को संबंधित क्षेत्रों में सक्रिय होकर चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रभारियों की और सूची जारी की जा सकती है। पार्टी संगठन चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय मोड में है।
Next Story