छत्तीसगढ़

गरियाबंद के 5 जनपदों में बीजेपी के अध्यक्ष बने

Nil dhankar
4 March 2025 3:45 PM IST
गरियाबंद के 5 जनपदों में बीजेपी के अध्यक्ष बने
x

गरियाबंद। गरियाबंद के पांचों जनपदों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष बने. इनमें से छुरा में अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला टॉस से तय किया गया. वहीं उपाध्यक्ष के लिए दो जनपदों में भाजपा तो दो में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने जीत हासिल की है. एक में मामला अभी अटका हुआ है.

गरियाबंद जिले के पांच जनपदों – गरियाबंद, छुरा, मैनपुर, देवभोग और फिंगेश्वर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ. अध्यक्ष पद के लिए पांचों जगह भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. सबसे रोचक मुकाबला छुरा में देखने को मिला, भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को 11-11 मत मिले, ऐसे में टॉस से फैसला हुआ,

जिसमें भाजपा की मीरा ठाकुर ने जीत हासिल की. फिंगेश्वर जनपद पंचायत में भाजपा की इंद्राणी नेहरू साहू, मैनपुर जनपद पंचायत में भाजपा की मोहना नेताम, गरियाबंद जनपद पंचायत में भाजपा के सोहन ध्रुव और देवभोग जनपद पंचायत में भाजपा की पदमाल्य निधि अध्यक्ष बनीं.

Next Story