छत्तीसगढ़

बीजेपी अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को सुनाई खरी खोटी, जानिए वजह?

Nilmani Pal
4 Jan 2023 7:52 AM GMT
बीजेपी अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को सुनाई खरी खोटी, जानिए वजह?
x

जशपुर। जिले में भारतीय जनता पार्टी की बेहद कमजोर स्थिति और संगठन की हकीकत देखकर पार्टी अध्यक्ष अरुण साव ने बैठक में ही पदाधिकारियों को खरी खोटीसुना दी। यहां बागबहार में आयोजित पत्थलगांव विधानसभा की समीक्षा बैठक में भाजपा मंडल के ज्यादातर पदाधिकारी अपने मतदान केंद्रों की संख्या भी नहीं बता पा रहे थे। जिसे देखकर भाजपा अध्यक्ष ने साफ कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी का पद केवल सोशल मीडिया पर दिखाने के लिए नहीं सौंपा गया है, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस काम करने के लिए दिया जाता है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष के अलावा मंडल के पदाधिकारियों की दयनीय हालत को देखकर अरुण साव ने साफ शब्दों में कह दिया कि आप लोगों में किसी को भी पार्टी ने यदि जबरन पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी हो तो आप त्यागपत्र दे सकते हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुनने वालों की जानकारी मांगी तो पूरे हाल में सन्नाटा पसर गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में दो सौ से अधिक पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था लेकिन इस बैठक में महज पचास कुर्सियां देख कर भविष्य में इस तरह की औपचारिकता से दूर रहने की सलाह दे दी। भाजपा अध्यक्ष ने साफ कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी का पद केवल सोशल मीडिया पर दिखाने के लिए नहीं सौंपा गया है बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस काम करने के लिए दिया जाता है।


Next Story