छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम के खिलाफ एक बार फिर से भाजपाई हुए लामबंद, 9 मार्च को करेंगे प्रदर्शन

Nilmani Pal
6 March 2022 9:07 AM GMT
रायपुर नगर निगम के खिलाफ एक बार फिर से भाजपाई हुए लामबंद, 9 मार्च को करेंगे प्रदर्शन
x

रायपुर। रायपुर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ एक बार फिर से भाजपाई लामबंद होने जा रहे है। दरअसल व्यापारियों, आम नागरिकों से वसूले जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में पिछले दिनों भाजपा पार्षद दल के साथ सभी प्रकोष्ठों के भाजपा पदाधिकारियों ने नगरीय निकाय एवं प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के बंगले का घेराव किया था। अब नौ मार्च को इसी को लेकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने बूढ़ापारा धरना स्थल पर प्रदेश स्तरीय धरना द की घोषणा कर एक बार फिर से निगम की परेशानी बढ़ा दी है।

व्यापारियों से यूजर चार्ज के नाम पर की जा रही अवैध वसूली के विरोध में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने नौ मार्च को राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय धरना देने की घोषणा की है। यह धरना भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना के नेतृत्व में बूढ़ापारा स्थित धरना स्थल पर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दिया जाएगा।भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष जैन, राजकुमार राठी ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ की भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक में यूजर चार्ज के खिलाफ प्रदेश स्तरीय धरना देने का फैसला लिया गया है।


Next Story