छत्तीसगढ़

20 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

Nilmani Pal
15 Jun 2026 2:34 PM IST
20 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
x

रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 20 जून को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश बीजेपी ने उनके संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ प्रवास होगा, इसलिए संगठन इसे विशेष महत्व के साथ देख रहा है।

पार्टी स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। राजधानी रायपुर में वे एक रात रुकेंगे। नितिन नबीन छत्तीसगढ़ प्रभारी भी हैं। उनके हाथों में मंत्रियों की नब्ज है। इसीलिए माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है। नितिन नबीन के दौरे ने मंत्रियों की धड़कन बढ़ दी है।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश बीजेपी को उनके संभावित दौरे की जानकारी मिल चुकी है और उसी के अनुरूप संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें, कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन की भावी रणनीति पर चर्चा जैसे कार्यक्रम इस दौरे का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि अंतिम कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।


Next Story