छत्तीसगढ़

भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने की बीजेपी प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक

Nilmani Pal
28 Jan 2022 7:40 AM GMT
भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने की बीजेपी प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक
x

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक शुरू हो चुकी है. बैठक में पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और कोर ग्रुप के साथ चर्चा चल रही है. सबसे पहले मोर्चा प्रकोष्ठ और पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी. आखिरी में कोर ग्रुप की बैठक होनी है. बैठक में नगरीय निकाय के नतीजों पर भी चर्चा हो सकती है. इसके साथ ही विधानसभा में ऑनलाइन सवाल लगाने को लेकर विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

बता दें कि इस बैठक छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी शामिल होने वालीं थीं. हालांकि अपरिहार्य कारणों से डी पुरंदेश्वरी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है. जिसके चलते वे इस समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हो पाईं. बैठक में भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, पवन साय व कोर ग्रुप के सभी सदस्य गण उपस्थित हैं.



Next Story