छत्तीसगढ़

BJP सांसद का दावा, पूर्व CM बघेल ही निपटा रहे देवेंद्र यादव को

Nilmani Pal
19 Sept 2024 9:56 AM IST
BJP सांसद का दावा, पूर्व CM बघेल ही निपटा रहे देवेंद्र यादव को
x

रायपुर raipur news। छत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा सांसद विजय बघेल ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जुबानी हमला बोला है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद देवेंद्र यादव के बहाने भूपेश बघेल को घेरते हुए कहा कि देवेंद्र यादव के जेल जाने से भूपेश बघेल अंदर से खुश हैं। वे बाहर दिखावे के लिए अलग बात करते हैं। देवेंद्र यादव अब राहुल गांधी के बहुत करीबी हो गए हैं। राहुल गांधी के कहने पर ही उनके प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट देवेंद्र यादव से मिलने आए थे। Member of Parliament Vijay Baghel

बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई है। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है। इस मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। Bhupesh Baghel

उन्होंने कहा था कि पुलिस को बयान लेना है, तो उनके पास और लेकर जाए। जांच में सहयोग नहीं करने पर उन्हें बलौदाबाजार पुलिस ने 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ी। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं।

Next Story