छत्तीसगढ़

बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला, केंद्र के पैसे से वाहवाही लूटने का आरोप लगाया

Nil dhankar
20 Jan 2023 12:29 PM IST
बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला, केंद्र के पैसे से वाहवाही लूटने का आरोप लगाया
x

कवर्धा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ए में पोंड़ी-पंडरिया-मुंगेली सड़क निर्माण कार्य का कवर्धा विधायक व मंत्री और पंडरिया विधायक भूमिपूजन कर झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि इस सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 21 अप्रैल 2022 को रायपुर में किया था।

सांसद पांडेय ने बताया कि उनकी मांग और परिश्रम से केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ए में पोंड़ी-पंडरिया-मुंगेली का उन्नयन परियोजना के लिए करीब एक साल पहले 351.19 करोड़ की स्वीकृति दी थी। इसके तहत इस मार्ग में चार बायपास के साथ दो लेन मय पेव्ड शोल्डर का निर्माण कार्य होना है। उन्होंने बताया कि इस सड़क निर्माण कार्य के भूमिपूजन समारोह के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है। इससे स्पष्ट होता है कि मंत्री और विधायक झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं, जो कि निंदनीय है। हम इसका विरोध करते हैं।


Next Story