छत्तीसगढ़

लोकसभा में बोले बीजेपी सांसद, छग में किसानों की स्थिति हो गई है दर्दनीय

Nilmani Pal
10 Aug 2023 11:18 AM GMT
लोकसभा में बोले बीजेपी सांसद, छग में किसानों की स्थिति हो गई है दर्दनीय
x

रायपुर/दिल्ली। इस समय लोकसभा मानसून सत्र चल रहा है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर कई मुद्दों पर आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा है। 137 दिन बाद सोमवार से राहुल गांधी ने सदन की बहस में हिस्सा लिया। अविश्वास प्रस्ताव पर लगातार घमासान मचा हुआ है। विरोधी दल के नेता केंद्र सरकार ने अभी भी मणिपुर राज्य पर सवालों की बौछार कर रही है। इतना ही नहीं सत्ता पक्ष के नेता भी विपक्ष के गठबंधन इंडिया पर सवाल खड़े कर रहे है।

सदन में जब विजय बघेल का नंबर आया तो दुर्ग छग के बीजेपी सांसद विजय बघेल ने सीएम भूपेश बघेल की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज छग में हर योजना में घोटाला हो रहा है। मणिपुर की बात तो बाद में करें पहले छग की बात करें। किसानों की स्थिति दर्दनीय हो गई है। साथ ही कहा कि किसानों को अधिकारियों द्वारा धमकाया जाता है। खाद के नाम पर निकाल दिया जाता है। आज छग के मुख्यमंत्री ने निर्देशों पर हर विभाग में घोटाला हो रहा है। साथ ही कहा कि बो हमार काका है और सबको ठगा है।

Next Story