छत्तीसगढ़

BJP MLA ने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकलवाया

Nilmani Pal
17 July 2024 2:43 PM IST
BJP MLA ने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकलवाया
x
छग न्यूज़

कांकेर kanker news। जिले में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है. Village Puswada ग्राम पुसवाड़ा में अचानक बाढ़ होने से एक ही परिवार के तीन लोग फंस गए थे. रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला गया. विधायक आसाराम नेताम ने पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.

chhattisgarh news ग्राम पुसवाड़ा के मांझापारा निवासी भुनेश्वर साहू, उनकी पत्नी रोमिन साहू और बेटा तोरण साहू खेत गए थे. इसी दौरान नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने से तीनों बाढ़ में फंस गए. घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर नगर सेना की टीम ने रेस्क्यू कर तीनों को सुरक्षित बाढ़ से निकाला.

कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने मौके पर जाकर तीनों पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान जनपद अध्यक्ष रामचरण कोर्राम ,राज्य मत्स्य विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा भी मौजूद थे. chhattisgarh

Next Story