छत्तीसगढ़

BJP विधायक ने टीएस सिंह देव को बताया सुपर महापौर, ऐसे साधा निशाना

jantaserishta.com
28 Jan 2025 7:29 PM IST
BJP विधायक ने टीएस सिंह देव को बताया सुपर महापौर, ऐसे साधा निशाना
x

फाइल फोटो

छत्तीसगढ़.
अंबिकापुर: अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन दाखिले के अंतिम दिन न सिर्फ शक्ति प्रदर्शन किया बल्कि भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेता व मंत्री इस रैली में शामिल हुए लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने इस दौरान कांग्रेस के साथ साथ टीएस सिंह देव पर भी चुटकी ली। प्रबोध मिंज ने कहा कि डॉ अजय तिर्की जब नगर निगम में महापौर रहे तब तीन-तीन महापौर यहां काम कर रहे थे और सुपर महापौर के रूप में डिप्टी सीएम थे।
प्रबोध मिंज ने यह भी दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी का शासन काल भी नगर निगम में 10 सालों तक रहा और कांग्रेस का भी जनता इसकी तुलना करेगी। उन्होंने दावा किया की मंजूषा भगत न सिर्फ इस चुनाव में जीत दर्ज करेंगी, बल्कि पहली महिला महापौर होने का गौरव भी उन्हें मिल सकेगा। इसके अलावा प्रबोध ने कहा कि टीएस सिंहदेव की उनके शासनकाल में ही नहीं सुनी जा रही थी और कांग्रेस कभी भी क्षेत्र का विकास नहीं होने देना चाहती।
प्रबोध यही नहीं रुके उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में एक अनपढ़ आदिवासी नेता को मंत्री बनाकर बड़े घोटाले में फंसाया गया और पीएससी घोटाला भी कांग्रेस की ही देन है। इधर महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी दावा किया कि इस बार अंबिकापुर नगर निगम में मंजूषा भगत जीत दर्ज कर महिला महापौर बनेगी। इसके साथ ही लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महतारी वंदन योजना का लाभ लोकसभा चुनाव में मिला था और इस बार होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ निकाय चुनाव में भी इसका लाभ मिल मिलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story