छत्तीसगढ़

बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Nil dhankar
11 Aug 2022 1:59 PM IST
बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
x
रायपुर। बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, उन्होंने ट्वीट कर लिखा - महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति, आजीवन प्रदेश की सेवा में समर्पित छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी #मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏

बता दें कि समाज की विभिन्न समस्याओं को मिनीमाता ने अपने जीवन काल में स्वयं ही गहराई से अनुभव किया था इसलिए जब देश के सर्वोच्च पंचायत में कार्य करने का अवसर मिला तो सक्रियता से उस दिशा में आगे बढ़ कर कार्य करने लगी। उनकी सामाजिक सक्रियता और सेवा भावना की तत्कालीन प्रधानमंत्री भी कायल रहीं। संसद में छुआछूत समाप्ति, मजदूर हितैषी, किसान हितैषी प्रावधानों के निर्माण में मिनीमाता का विशेष योगदान रहा।

पीड़ित समाज को मिनीमाता के रूप में समाज का एक अभिभावक मिल गया था। जनसामान्य उन्हें प्यार और सम्मान से ममतामयी मिनीमाता कहती थी। एक तरफ जहां राजनेता के रूप में संसद में उनकी भूमिका सर्वोत्कृष्ट रही तो दूसरी ओर गुरु माता के रुप में सम्पूर्ण समाज का मागदर्शन किया।

Next Story