छत्तीसगढ़

BJP अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कुछ देर में होगी शुरू

Nilmani Pal
2 Feb 2023 5:24 AM GMT
BJP अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कुछ देर में होगी शुरू
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का दूसरा दिन है। कार्य समिति की बैठक राष्ट्रीय प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दकी की उपस्थिति में होगी। इस कार्य समिति की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण भी शामिल होंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी। बैठक में अल्पसंख्यक वर्ग को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।।

बता दें कि यह बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में होगी। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.रमन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा एवं मोर्चा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, केंद्रीय हज कमेटी भारत सरकार के अध्यक्ष अब्दुल कुट्टी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत बड़ी संख्या में नेता शामिल होंगे।


Next Story