छत्तीसगढ़

भिलाई नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी

Nil dhankar
17 Dec 2021 1:53 PM IST
भिलाई नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी
x

भिलाई। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए चुनावी घमासान शुरू हो गया है। सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। भाजपा भी सभी नगरीय निकायों के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र जारी कर अपने वोटरों को साधने की कोशिश कर रही है। इसी बीच अब भाजपा ने भिलाई नगर निगम के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। प्रभारी संतोष पांडे, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, सांसद विजय बघेल ने ये घोषणा पत्र जारी किया है।

भाजपा ने घोषणा पत्र में हर घर में नल, होल सेल सब्जी, फल मंडी, एम्यूजमेंट पार्क बनाने की बात कही है। इसके साथ ही नया ट्रांसपोर्ट नगर, सीटी लाइब्रेरी, गोकुल धाम जैसे मुद्दे भी शामिल है।


Next Story