छत्तीसगढ़

बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, महिला कार्यकर्ताओं के साथ छेड़खानी का आरोप

Nil dhankar
29 March 2022 9:28 AM IST
बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, महिला कार्यकर्ताओं के साथ छेड़खानी का आरोप
x
छग

रायगढ़। जिला भाजपा में शहर मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम पर BJP की ही 2 महिला कार्यकर्ताओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत प्रदेश संगठन से भी की गई है। मामला उजागर होने के बाद शहर मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

दरअसल कुछ दिन पहले BJP ने कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखाने के लिए कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया था। इसी दौरान कथित प्रोटोकॉल के तहत आमंत्रण नहीं मिलने से नाराज एक महिला कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया में BJP के खिलाफ मामले को रखा था, जिसके बाद इस मामले को अनुशासनहीनता करार देते हुए मंडल अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ता को शोकॉज नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद महिला कार्यकर्ता और एक अन्य कार्यकर्ता ने प्रदेश BJP से मंडल अध्यक्ष के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की। इधर मामले में जिला भाजपा ने भी अध्यक्ष के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इधऱ मामले में कांग्रेस ने महिला कार्यकर्ताओं को हर संभव मदद करने की बात कही है।


Next Story