छत्तीसगढ़

चाय बेचने वाले, जमीनी कार्यकर्ता को भाजपा ने महापौर प्रत्याशी बनाया

jantaserishta.com
26 Jan 2025 8:58 PM IST
चाय बेचने वाले, जमीनी कार्यकर्ता को भाजपा ने महापौर प्रत्याशी बनाया
x
देखें वीडियो.
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मेयर पद पर सबकी नजर टिकी हुई थी। जहां भाजपा ने रविवार को महापौर पद के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी और रायगढ़ में जीवर्धन चौहान को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया है।
दोपहर में लिस्ट जारी होने के बाद जीवर्धन के घर में उन्हें बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। जीवर्धन चौहान विश्वासगढ़ चर्च रोड पर चाय व पान की दुकान चलाते हैं। साथ ही, जीवर्धन भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करते आ रहे हैं।
उन्होंने 1996 में भाजपा में सदस्यता ली थी। इसके बाद 1998 में वार्ड अध्यक्ष बने। साल 2004 में भाजयुमो नगर कार्यकारिणी में रहे। 2005 में भाजयुमो नगर मंत्री बने। भाजयुमो में ही नगर मंत्री, नगर उपाध्यक्ष उसके बाद नगर अध्यक्ष का भी पद संभाला है। इसके अलावा साल 2010 में नगर पालिका निगम में एल्डरमैन बनाए गए थे।
जीवर्धन चौहान प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा, जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रभारी जिला जशपुर, 2023 से 2024 तक विधानसभा व लोकसभा में शक्ति केन्द्र प्रभारी रहे। ऐसे में जीवर्धन चौहान भाजपा में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी में महापौर पद के लिए 18 दावेदार थे। ऐसे में शहर में 3-4 लोगों के नाम पर ही जमकर चर्चांए थी, पर महापौर पद के लिए भाजपा ने नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारकर सभी को हैरान कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story