छत्तीसगढ़

भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग ने किया मतदान

Nil dhankar
26 April 2024 8:45 AM IST
भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग ने किया मतदान
x

कांकेर। BJP से लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग ने मतदान किया। कोंडागांव जिले की केशकाल विधानसभा के फरसगांव में लंबी कतार लगी हुई है। यहां दो लाख से ज्यादा वोटर हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे।

पहले चरण की वोटिंग की तरह इस बार भी मतदान पर रायपुर के अलावा दिल्ली से भी निर्वाचन आयोग नजर रख रहा है। वेब कास्टिंग (ऑनलाइन) से मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है। गलती दिखने पर संबंधित नोडल को तत्काल एक्शन लेने का निर्देश दिया जाएगा। दूसरे चरण में 2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती की गई है।






Next Story