छत्तीसगढ़

भाजपा ने सिविल लाइन थाने में कराई शिकायत, धर्मातरण मामले में की अरुण पन्नालाल और गुरविंदर सिंह चड्ढा के गिरफ्तारी की मांग

Shantanu Roy
15 Sep 2021 9:28 AM GMT
भाजपा ने सिविल लाइन थाने में कराई शिकायत, धर्मातरण मामले में की अरुण पन्नालाल और गुरविंदर सिंह चड्ढा के गिरफ्तारी की मांग
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला के आव्हान पर भाजपा सिविल लाइन मंडल द्वारा सिविल लाइन थाना रायपुर में आज लिखित शिकायत की गयी। सोशल मीडिया में लगातार वीडियो वायरल हो रहा है अरुण पन्नालाल एवेम गुरविंदर सिंह चड्ढा द्वारा सार्वजनिक तौर पर कह रहे है। धर्मातरण करेंगे हमे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 में इसकी इजाजत मिली है, इसको लेकर सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत की गयी। जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गयी।


जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर चतवानी, बॉबी खनूजा, मनोज राजपूत, शंकर वरोडा, राजेश ठाकुर, स्वपनिल मिश्रा, सुनील शर्मा, आरती शुक्ला,गौरव कुमार, विद्या साहू, तामेश्वर साहू, नागेश तिवारी, गणेश गुप्ता,प्रकाश जोशी, रामेश्वर साहू , प्रताप महानन्द, राजेन्द्र डड़सेना, आशा अरोरा, शैलेन्द्र सोमवंशी, राहुल शर्मा, अमजद कुरैशी, नारायण कुर्रे, महेश राम वर्मा मौजूद थे।

Next Story