छत्तीसगढ़

आज रात रायपुर में बीजेपी विधायक दल की होगी बैठक

Nilmani Pal
12 March 2026 5:30 PM IST
आज रात रायपुर में बीजेपी विधायक दल की होगी बैठक
x

रायपुर। भाजपा विधायक दल छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आज 12 मार्च को आयोजित की गई है। यह बैठक सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, अटल नगर में आहूत की गई है।

यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बुलाई गई है। इसमें भाजपा के सभी विधायक शामिल होंगे। बैठक में विधानसभा के भीतर और बाहर के महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ-साथ आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

सरकार की योजनाओं, विधानसभा सत्र के दौरान उठे मुद्दों और विपक्ष के आरोपों पर भी विधायक दल के बीच मंथन किया जा सकता है। बैठक को देखते हुए सभी विधायकों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Story