छत्तीसगढ़

10 नगर निगमों में 9 पर बीजेपी को बढ़त, Nikay Chunav Result पर बिग अपडेट

Nil dhankar
15 Feb 2025 9:52 AM IST
10 नगर निगमों में 9 पर बीजेपी को बढ़त, Nikay Chunav Result पर बिग अपडेट
x
भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं में BJP जीती

रायपुर। Nikay Chunav Result पर बिग अपडेट आया है, 10 नगर निगमों में 9 पर बीजेपी को बढ़त मिल रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मेयर-पार्षद चुनाव की काउंटिंग चल रही है। भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं में BJP के प्रत्याशी जीत गए हैं।

वहीं सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। 10 निगमों में 9 में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है।

सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े 196 वोट से जीतीं है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवन्ती साहू को हराया है। सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। बता दें कि कुनकुरी क्षेत्र से ही मुख्यमंत्री साय विधायक हैं।


Next Story