छत्तीसगढ़

Raipur Nagar Nigam Election Result : रायपुर में बीजेपी आगे, बीजापुर में भाजपा के एक पार्षद प्रत्याशी की जीत

Nil dhankar
15 Feb 2025 9:19 AM IST
Raipur Nagar Nigam Election Result : रायपुर में बीजेपी आगे, बीजापुर में भाजपा के एक पार्षद प्रत्याशी की जीत
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 10 नगर निगमों में महापौर कौन बनेगा आज तय होने जा रहा है। डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। इसके बाद करीब 9.30 बजे से EVM के वोट गिने जाएंगे। 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायत में 11 फरवरी को वोटिंग हुई है। वहीं एक नगर पंचायत बसना में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है।

माना जा रहा है कि दोपहर 2 बजे तक शहर में किसकी सरकार बनेगी इसका सीन पूरी तरह से क्लियर हो जाएगा। सबसे पहले महापौर के नतीजे घोषित होंगे, इसके बाद पार्षदों के नामों का ऐलान होगा।

रायपुर में मीनल चौबे आगे चल रही है, वहीं बीजापुर में भाजपा के एक पार्षद प्रत्याशी की जीत हुई है। बीजापुर नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 14 से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राठी जीते।

गौरतलब है कि रायपुर नगर निगम में कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 36 हजार 118 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 18 हजार 954 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 16 हजार 908 है। तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 256 है।

Next Story