छत्तीसगढ़
बीजेपी नेताओं ने की मां खुड़ियारानी गुफा में पूजा-अर्चना
Nilmani Pal
15 Sept 2023 12:22 PM IST

x
जशपुर। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के पहले आज बगीचा की पहाड़ियों पर स्थित मां खुड़ियारानी गुफा में भाजपा नेताओं ने आदिवासियों की कुल देवी के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की. कठिन रास्ते से बारिश के बीच गुजरते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, रणविजय सिंह जूदेव व अन्य भाजपा नेता मंदिर पहुंचे थे.
आदिवासी कुल देवी की पूजा-अर्चना के बाद भाजपा नेता जशपुर के लिए रवाना हुए. रणविजय सिंह जूदेव जशपुर में बाला जी मंदिर में माता खुड़िया रानी के आशीर्वाद को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेंगे. भगवान बाला जी की पूजा-अर्चना और दिलीप सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रणजीता स्टेडियम में आम सभा का आयोजन होगा. आम सभा सम्पन्न होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे.
Next Story





