छत्तीसगढ़

जशपुर में बीजेपी नेताओं ने अघोरेश्वर बाबा के आशीर्वाद लिए

Nil dhankar
25 Aug 2023 3:14 PM IST
जशपुर में बीजेपी नेताओं ने अघोरेश्वर बाबा के आशीर्वाद लिए
x

जशपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज मत्था टेकने सोगड़ा के प्रसिद्ध अघोरेश्वर बाबा के दरबार में पहुंचे। उनके साथ पार्टी के सह प्रभारी नीतिन नबीन भी थे। रायपुर से आज तीनों नेता हेलिकाप्टर से सीधे जशपुर गए। वहां करीब घंटा भर रहे।

तीनों नेताओं ने मां काली की पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा संभव राम से भेंट कर उनसे विधानसभा चुनाव में जीत का आर्शीवाद मांगा।


Next Story