छत्तीसगढ़

भाजपा नेता के शिक्षक भाई की मौत

Nilmani Pal
25 March 2026 11:32 AM IST
भाजपा नेता के शिक्षक भाई की मौत
x

जगदलपुर। सड़क हादसे में भाजपा नेता के शिक्षक भाई की मौत हो गए है, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने शोक जताते हुए लिखा, गीदम नगर के शिक्षक एवं पूर्व बीआरसी अनिल शर्मा का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।

वे भाजपा नेता दीपक बाजपेयी जी के बड़े भाई थे। सरल, स्नेही एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी अनिल जी सभी के प्रति आत्मीयता रखते थे। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सदैव स्मरणीय रहेगी।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल एवं धैर्य प्रदान करें।


Next Story