छत्तीसगढ़

बीजेपी नेताओं ने घर घर तिरंगा बांटकर कर अभियान का किया शुभारंभ

Nilmani Pal
6 Aug 2022 8:49 AM GMT
बीजेपी नेताओं ने घर घर तिरंगा बांटकर कर अभियान का किया शुभारंभ
x

रायपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने नवापारा राजिम में सुभाष चौक से तिरंगा झंडा वितरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री बजाज ने नागरिकों से 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की. उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश के आन, बान एवं स्वाभिमान का प्रतीक है इसे पूरे सम्मान के साथ फहराएं।

भाजपा कार्यकताओं ने सदर रोड में प्रत्येक घर व दूकान में जा जाकर झंडा प्रदान किया जिससे नगर में स्वतंत्रता दिवस का अभी से माहौल बन गया है। झंडा वितरण के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष दयालु राम गाढ़ा, जिला मंत्री परदेशी राम साहू, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, महामंत्री नवल साहू, मुकुंद मेश्राम, रेशम हुंदल, तरुण बाफ़ना, हितेश मंडई, टिंकू सोनी, ईश्वर देवांगन, देवेंद्र सेन, ईश्वरी देवांगन, धनमति साहू, रजत राजपूत, इमरान सोलंकी, कैलाश तिवारी, मुस्ताक सुलड़ा, रितेश साहू, वीरेंद्र साहू, भूषण सोना, भागी राम साहू, कमल यादव, होरी लाल सोनवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Next Story