छत्तीसगढ़
कांग्रेस में शामिल हुए बीजेपी नेता का बेटा, 50 कार्यकर्ताओं ने भी किया ज्वॉइन
Nilmani Pal
8 April 2023 6:49 AM GMT
![कांग्रेस में शामिल हुए बीजेपी नेता का बेटा, 50 कार्यकर्ताओं ने भी किया ज्वॉइन कांग्रेस में शामिल हुए बीजेपी नेता का बेटा, 50 कार्यकर्ताओं ने भी किया ज्वॉइन](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/04/08/2744489-k.webp)
x
ब्रेकिंग
कवर्धा। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में अभी से उठापटक देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां बीजेपी के लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है, तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में अपना जमीन तलाश रहे हैं। इसी कड़ी में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कुकदूर मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिकारी बैगा के पुत्र चिखलिया बैगा ने अपने 50 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
विधायक ममता चंद्राकार ने पार्टी का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई और कहा, कि राज्य सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं, उनका कांग्रेस में स्वागत है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर
Next Story