छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता का बेटा गिरफ्तार...गैराज से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Admin2
15 Oct 2020 5:37 PM IST
छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता का बेटा गिरफ्तार...गैराज से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद
x
बड़ी खबर

छत्तीसगढ़/राजिम। राजधानी रायपुर जिले से लगे राजिम से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां बीजेपी नेता श्रेयांश चौधरी के गैराज से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पुलिस ने बरामद किया है। वहीं मामले की जांच के लिए सीएसपी अटल नगर, रायपुर स्पेशल सेल और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम थाना पहुंची।

जानकारी के अनुसार गोबरा नवापारा पुलिस ने कार्रवाई कर मामले में बीजेपी नेता के बेटे को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद गोबरा नावापारा पुलिस ने कार्रवाई कर 17 बोरी विस्फोटक सामग्री बरामद किया।


Next Story