छत्तीसगढ़

रमन सिंह से बीजेपी नेताओं ने की मुलाकात, स्वास्थ्य का हाल जाना

Nilmani Pal
2 April 2024 8:22 AM GMT
रमन सिंह से बीजेपी नेताओं ने की मुलाकात, स्वास्थ्य का हाल जाना
x

रायपुर। रमन सिंह से बीजेपी नेताओं ने मुलाकात की और उनका स्वास्थ्य का हाल जाना। जिसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रभारी नितिन नबीन , रामू बोहरा और पवन कुमार साय शामिल हैं

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मुंबई में सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद वे स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव के बाद से स्लिप डिस्क की समस्या से परेशान थे। स्थिति इतनी खराब हो गई थी, कई दिन तक वे बेड पर रहे। बाद में वे वॉकर के सहारे चलना शुरू किए। विधानसभा के बजट सत्र की कार्रवाई में भी वे वॉकर के सहारे सदन मे आते थे। उनके करीबी लोगों का कहना है कि आपरेशन सफल रहा है।

Next Story