छत्तीसगढ़
रायपुर नगर निगम में बीजेपी नेताओं ने किया हंगामा, कमिश्नर और महापौर के खिलाफ किए नारेबाजी
Nil dhankar
29 Dec 2022 4:51 PM IST

x
रायपुर। शहर के भाजपा नेताओं ने नगर निगम पहुंचकर हंगामा कर दिया। नगर निगम कमिश्नर और महापौर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा नेता बिल्डिंग पर जा चढ़े। पहले मंजिल की बालकनी से लटककर भाजपा नेता बैठ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। शहर के अलग-अलग विधानसभा इलाकों से बड़ी तादाद में भाजपा नेता आम लोग और कार्यकर्ताओं के साथ निगम मुख्यालय पहुंचे और यहां विरोध प्रदर्शन किया।
शहर की साफ सफाई की व्यवस्था , विकास कार्यों के ठप पड़े होने का आरोप लगाते हुए यह विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने बताया कि नगर निगम में कई मामलों में अनियमितता, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी की जा रही है । जिसकी वजह से आम जनता परेशान है। इसीलिए 70 वार्ड में में मौजूद परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
Next Story





