छत्तीसगढ़

बीजेपी नेत्री की कार पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने किया पथराव

Nil dhankar
5 Jan 2023 8:39 AM IST
बीजेपी नेत्री की कार पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने किया पथराव
x
छग

बेमेतरा। बेरला अहिवारा मार्ग पर ग्राम पेंड्रीतराई के पास भिलाई से लौट रही भाजपा की जिला उपाध्यक्ष संतोषी साहू की कार पर 3 नकाबपोश बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया। इससे कार के सामने का शीशा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पत्थर के हमले से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। इस दौरान कार पेड़ से टकराते– टकराते बच गई।

नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन चालक ने जैसे तैसे कर वाहन को रोका। किरकी के पूर्व सरपंच हनुमत साहू ने बताया कि उनकी बेटी भिलाई के रूंगटा कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। तबीयत खराब होने पर उसे व लेकर बेमेतरा लौट रहे थे। साथ में ही उनकी पत्नी संतोषी साहू के साथ रिश्तेदार भी कार में बैठे हुए थे। भिलाई से वापसी के दौरान ग्राम पेंड्रीतराई के पास 3 नकाबपोश युवक सड़क किनारे खड़े थे। उन्होंने पहले कार को रुकवाने की कोशिश की। नहीं रोकने पर बदमाशों ने पत्थर से कार पर हमला कर दिया। इससे कार के सामने का शीशा टूट गया।

हालांकि किसी को चोट नहीं आई। परिवार के सदस्य साथ थे, इसलिए तत्काल मौके से चले गए। घटनास्थल से करीब 1 किमी दूर जाने के बाद रुके। जहां तत्काल नंदनी थाना व बेरला थाना में फोन कर घटना की जानकारी दी।

Next Story